फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plotting on Municipal Land: Administration Halts Work

Shahjahanpur News: पालिका की जमीन पर प्लॉटिंग, प्रशासन ने रुकवाया काम

Sat, 14 Mar 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Plotting on Municipal Land: Administration Halts Work
तिलहर। नगर पालिका परिषद की जमीन पर प्लॉटिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। राजस्व टीम मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

नगर पालिका की कीमती जमीन पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित है। कुछ लोग इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर वहां प्लाॅटिंग कर रहे हैं। जमीन को छोटे-छोटे प्लॉटों में बांटकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। शुक्रवार को इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर प्लाॅटिंग किए जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा गया। यहां चल रहा निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया। वहीं, एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था। इसके साथ ही इस संबंध में लिखित शिकायत भी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद यदि किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा या प्लाॅटिंग करने की बात साबित हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed