{"_id":"681671e0ac934cc761044094","slug":"playing-with-the-future-of-the-student-fir-lodged-against-four-persons-including-the-manager-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143057-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्र के भविष्य से खिलवाड़, प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्र के भविष्य से खिलवाड़, प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 04 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 04 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। 11वीं में रजिस्ट्रेशन न कराने की गलती के कारण छात्र का एक वर्ष खराब हो गया। छात्र की मां ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यायालय के आदेश पर सेहरामऊ दक्षिणी की रहने वाली प्रभा सक्सेना की ओर से थाने में वेदवती कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक नवल किशोर, कार्यालय सहायक राजेश कुमार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभा ने बताया कि पुत्र तनिष्क व पुत्री अक्षिता का एडमिशन 2023-24 के सत्र में कक्षा 11 में वेदवती इंटर कॉलेज में कराया था। रजिस्ट्रेशन व अन्य खर्चों समेत 15 हजार रुपये जमा किए थे। इसकी कोई रसीद नहीं दी गई थी।
पुत्र की कक्षा 11 की पूरी फीस जमा की गई। उत्तीर्ण का रिपोर्ट कार्ड देकर कक्षा 12 में प्रवेश दिलाया गया। पूरी फीस जमा करने पर जब आठ फरवरी को प्रधानाचार्य से कक्षा 12 के प्रैक्टिकल व परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र मांगा तो प्रधानाचार्य ने मना कर दिया। कह दिया गया कि कक्षा 11 का रजिस्ट्रेशन बोर्ड को नहीं भेजा गया। इस कारण बेटा कक्षा 12 के प्रैक्टिकल व परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकता। इसके बाद नौ फरवरी को थाने में जाकर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई। वहीं, इस संबंध में वेदवती कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लालाराम वर्मा ने बताया कि प्रभा ने अपने बेटे तनिष्क का 11वीं में एडमिशन कराया था। कार्यालय में तैनात कर्मी की गलती के चलते तनिष्क का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। इसी कारण 12 वीं की परीक्षा नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।