{"_id":"65e0e2c685698f865d02690b","slug":"playing-with-life-by-making-people-travel-on-jeeps-that-have-completed-their-life-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114239-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उम्र पूरी कर चुकीं जीपों पर सफर कराकर जिंदगी से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उम्र पूरी कर चुकीं जीपों पर सफर कराकर जिंदगी से खिलवाड़
विज्ञापन
- मिर्जापुर-कलान में बिना चेसिस की कबाड़ जीपों को सही कराकर दौड़ाया जा रहा
- परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद दिसंबर से अब तक 17 जीपें हुईं सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में एक सक्रिय गैंग उम्र पूरी कर कबाड़ होने वाली जीपों की मरम्मत कराकर कोलाघाट पुल पर दौड़ाकर जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। पुल टूटा होने की वजह से क्षेत्र में वाहनों की कमी रहती है।
शासन का सख्त निर्देश है कि उम्र पूरी कर चुके वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए। इसके चलते परिवहन विभाग ने क्षेत्र में सक्रियता को बढ़ा दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय की छापेमारी के दौरान अभी तक सीज किए वाहनों में अधिकतर के चेसिस नंबर तक नहीं मिले। ॉ
एआरटीओ ने बताया कि दिसंबर से अब तक 17 जीपों को सीज किया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उसके बाद भी मिर्जापुर-कलान क्षेत्र में कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। वह 20 से 25 साल पुरानी जीपों को कबाड़ से खरीदने के बाद उन्हें सही कराकर संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल्दी पहुंचने के लिए जीपों का इस्तेमाल
कोलाघाट पुल टूटा होने के कारण पैंटून पुल का सहारा लिया जा रहा है। नदी सूखी होने पर पुल के नीचे बालू से होकर वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जीपों का सर्वाधिक उपयोग हो रहा। इसी का फायदा गैंग के सदस्य उठाते हुए यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
मिर्जापुर-कलान क्षेत्र में छापेमारी के दौरान उम्र पूरी कर चुके वाहनों का संचालन होते हुए पाया गया। उन्हें सीज कर दिया गया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान जारी है। - शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन