{"_id":"636180719ffa46291b6be98c","slug":"players-will-show-their-strength-in-the-state-level-kho-kho-competition-shahjahanpur-news-bly5025058171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खो-खो संघ की ओर से ऑकवुड वर्ल्ड स्कूल, बंडा में ट्रायल कराया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर डिस्ट्रिक्ट खो-खो टीम बालक एवं बालिका वर्ग का चयन किया गया। दोनों टीमें सीनियर आयु वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार 49वीं सीनियर खो-खो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन रामलीला मैदान, बलिया में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिले से भी बालक और बालिका वर्ग की टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए जिले में दो स्थानों पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। बालक व बालिका वर्ग की टीमें छपरा एक्सप्रेस से बलिया के लिए रवाना हो गईं हैं। बालक वर्ग के चयनित खिलाड़ियों में नवजोत सिंह, आकाश दीप, हरजाप सिंह, जशन प्रीत सिंह,आशीष कुमार, साहिल पटेल, तुषार चौधरी, अबू उमर, सचिन कुमार, कृष्णा सिंह, सनी पांडे शामिल हैं। बालिका वर्ग में चैनिका वर्मा, ऐस्मीत कौर, मन्नतप्रीत कौर, किरणदीप कौर, सुखदीप कौर, एंजिल पटेल, गगनप्रीत कौर, दिव्यांशी सैनी, कशिश, राखी यादव, अनुपम पांडे हैं। बालिका वर्ग की टीम कोच वंदना सैनी व टीम मैनेजर पंकज कुमार एवं बालक वर्ग के लिए टीम कोच अविनाश गुप्ता, टीम मैनेजर अमित मौर्या हैं।
खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुमान मैसी, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र त्यागी, डॉ. विनय गुप्ता, प्रो कबड्डी ऑफिशियल राहुल तोमर, सचिन प्रेमी, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस राना, चेयरमैन कुलविंदर सिंह, सम्राट रावत, गंगाराम प्रेमी, रामप्रसाद आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।