{"_id":"6a41723b744287d8ec0f9047","slug":"players-will-get-new-opportunities-at-the-naik-jadunath-singh-stadium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177442-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिलेंगे नए अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल सुविधाओं के लिए जूझ रहे खिलाड़ियों के लिए जल्द ही नई उम्मीदों के द्वार खुलेंगे। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसका लोकार्पण अगले महीने होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम जिले में खेलों को नई दिशा देने के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
स्टेडियम में 400 मीटर लंबा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी मैदान और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा तरणताल (स्विमिंग पूल) भी बनकर तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था अंतिम चरण के कार्य में जुटी है।
जिले के करीब 450 खिलाड़ी स्टेडियम में पंजीकृत हैं। सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे जिलों में तैयारी करने के लिए जाना पड़ता था। अब वह सारी सुविधाएं स्टेडियम में उपलब्ध होंगी। खिलाड़ियों को अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इससे जिले में खेल प्रतिभाओं को निखरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि स्टेडियम के पास सभी खेलों के कोच हैं। आधुनिक खेल सुविधाओं के विकसित होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का रास्ता खुलेगा।