फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players took aim and won prizes

Shahjahanpur News: खिलाड़ियों ने साधा निशाना, जीते पुरस्कार

Mon, 01 Sep 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Players took aim and won prizes
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभ
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग व खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से मेजर ध्यानचंद्र की 120वीं जयंती पर खेलों का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने निशाना साधकर पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन


डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुई प्रतियोगिता में इंडियन राउंड 30 मीटर बालक वर्ग में अमनेंद्र ने प्रथम, अमित चौहान ने दूसरा, शोभित ने तीसरा स्थान पाया। ओलंपिक राउंड बालक वर्ग में अमनेंद्र प्रथम, कौशल द्वितीय व शोभित तृतीय रहे। इंडियन राउंड टीम बालक वर्ग में कौशल, अजितेश, मानव प्रथम, अमित कुमार, प्रियांशु सिंह, अंश मिश्रा द्वितीय, अखिलेश्वर, शोभित व दक्ष तृतीय रहे।
विज्ञापन

20 मीटर बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा प्रथम, वैष्णवी पांडेय द्वितीय व वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। 30 मीटर ओलंपिक राउंड में वंशिका ने प्रथम, वैष्णवी पांडेय ने द्वितीय व श्रेया मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। इंडियन राउंड टीम मैच में कृष्निका मिश्रा, नैंसी सिंह, कायनात प्रथम, वैष्णवी शर्मा, अविका उत्तम, श्रेया वर्मा द्वितीय रहीं। रैकिंग राउंड और ओलंपिक राउंड में अजय ने बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed