{"_id":"6911d8861b2d8252470f4945","slug":"players-showed-their-strength-in-wrestling-and-kabaddi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157350-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुश्ती व कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुश्ती व कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के कुरसंडा में पीके स्पोर्ट्स रेसलिंग अकादमी व रॉयल हनुमान अखाड़ा की ओर से कुश्ती, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय के अलावा पड़ोसी जिलों के प्रतिभागियों ने दम दिखाया।
सोमवार को कुश्ती में स्थानीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। बरेली कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव व कुश्ती कोच योगेंद्र पूनिया के नेतृत्व में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में शिवम दिवाकर, विकास पाल, अयान खान, मोहित, अनिल गुर्जर, राम लखन, लक्ष्मीकांत विजेता बने। प्रशांत कुमार, राठौर देवांश राठौर, गौरव कुमार, केशव दीक्षित, राजवर्धन सिंह का प्रदर्शन सराहा गया।
सीनियर वर्ग की कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा ने पीलीभीत को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 14 में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा ने पीके स्पोर्टस अकेडमी कुरसंडा को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रधान अनिल गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा ने शुभारंभ किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पुष्पेंद्र कनौजिया, निशांत कुमार चौधरी, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।