फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plantation will be done on a large scale in the city area today

आज नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर होगा पौधरोपण, चिह्नित स्थानों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Plantation will be done on a large scale in the city area today
शाहजहांपुर। वृहद अभियान के तहत मंगलवार को होने वाले पौधरोपण की तैयारियों का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जायजा लिया। न्यू सिटी ककरा में बने मियांवाकी पार्क, ककरा में बने श्मशान घाट पौधरोपण के लिए गड्डों की खोदाई का कार्य पूरा मिला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर के ककरा कलां श्मशान घाट, ककरा काकरकुंड, शक्ति वन, नवादा इंदेपुर स्थित आंबेडकर पार्क, बाडूजई द्वितीय में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क, शहीद अशफाक उल्ला खां पार्क, गौतम बुद्ध पार्क, गांधी पार्क गर्रा, आवास विकास कॉलोनी (महमंद जलालनगर) स्थित आंबेडकर पार्क, गांधी पार्क मोहम्मद अली मार्केट, अवंतीबाई पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, वाल्मीकि वाटिका, सरदार भगत सिंह पार्क, वृंदावन गार्डेन, सम्राट अशो पार्क, हनुमतधाम स्थित महर्षि कश्यप वाटिका पार्क, संत गाडगे पार्क, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क, सिटी पार्क कॉलोनी एवं एसएसटीपी को पौधरोपण के लिए चिह्नित किया गया है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एसके आंबेडकर, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता प्रेमचंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशेष सफाई अभियान चला
शाहजहांपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी सफाई जोन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की देखरेख में सफाई तथा एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य किया गया। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, हरवंश कुमार, राजमंगल सिंह, चंद्रवीर सिंह सागर, सुनील कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed