फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physics questions were difficult in NEET, rest of the paper was normal

Shahjahanpur News: नीट में फिजिक्स के प्रश्न कठिन आए, बाकी पेपर रहा सामान्य

Mon, 06 May 2024 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Physics questions were difficult in NEET, rest of the paper was normal
नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के सात केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3097 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3014 ने परीक्षा दी और 83 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न कुछ कठिन आए, बाकी पेपर सामान्य रहा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय नंबर वन तथा टू के समेत सात विद्यालयों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दोपहर एक बजे से शुरू हुई, लेकिन परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से ही देना शुरू हो गया था। शाम 5:20 बजे तक परीक्षा चली। परीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में 18 अनुपस्थिति रही। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल तथा कर्नल एकेडमी में 14-14 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय नंबर वन में नौ, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में सात और तक्षशिला पब्लिक स्कूल में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों में अधिकांश का कहना था कि उनका पेपर बहुत अच्छा हुआ। फिजिक्स के प्रश्न कुछ कठिन जरूर लगे, लेकिन उनका भी उत्तर लिखकर आए हैं। परीक्षा प्रभारी व सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जैमर लगाया, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहा प्रतिबंध
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जैमर लगाया गया था ताकि संचार नेटवर्क काम न कर सके। इसके साथ ही स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों से ड्रेस कोड का भी पालन करवाया गया। इसमें पुरुष अभ्यर्थी हाफ स्लीव की शर्ट, टी शर्ट व साधारण पैंट, महिला परीक्षार्थी सादा पैंट, बिना डिजाइन वाली पतलून, सामान्य सूट पहनकर ही केंद्र पर पहुंचे। इन अभ्यर्थियों को इसके इतर देखा गया उनको केंद्र से वापस करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा आभूषण, ऊंची हील के जूते, चप्पल आदि पर रोक रही।
-----
नहीं बदला गया परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी परीक्षा में इस वर्ष भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखने को मिला। प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए हुआ। प्रश्न पत्र में कुल 4 खंड (फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी) रहे। सभी खंडों के प्रश्नों को हल कर दिया है। - भूमिका कटियार, परीक्षार्थी
-----
सामान्य रहा पेपर

फिजिक्स के कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे। इनको हल करने में थोड़ा समय लगा। बाकी पूरा पेपर सामान्य रहा और बिना किसी समस्या के हल कर दिया है। परीक्षा पास हो जाएंगे इसका पूरा भरोसा है। तैयारी पहले से कर रही थी। - कल्पना, परीक्षार्थी
-----
गलत उत्तर से माइनस मार्किंग का डर

पेपर में 15 प्रश्नों में से कुल 10 प्रश्न हल करने हुए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए थे। नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानी कि एक अंक की कटौती से डर लग रहा है। - शरण्या, परीक्षार्थी

-----
14 जून को घोषित होगा रिजल्ट

रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद एनटीए की ओर से आंसर-की जारी की जाएगी। 14 जून को परिणाम घोषित हो सकते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पास हो जाएंगे। परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी में जुटे थे। - सलमान, परीक्षार्थी

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

नीट परीक्षा की खबर में छात्र, सलमाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed