फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physical altercation over parking; report filed.

Shahjahanpur News: गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Physical altercation over parking; report filed.
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला मुगलान में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ले के ताहिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में शारिक, कल्लू, शब्बन और इशहाक को नामजद किया। आरोप है कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शारिक के सगे मामा कल्लू व शब्बन ने उनके ऊपर फायरिंग की। वह अपने घर में छिप गए तो आरोपियों ने दरवाजों पर फायरिंग करते हुए ईंट-पत्थर चलाए। उनके भाई पर तलवार से हमला किया। भतीजी नाजिश खान के भी चोट आई है। दूसरी ओर आरिस ने रजत खां, सलमान खां, ताहिर उर्फ गुड्डू व शमीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें पीटा। उनके सिर पर वार किया। मामा इब्राहिम के ऊपर भी हमला किया। रजत ने पिस्टल तानकर फायर किया। आरोपियाें ने छत से पथराव भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed