फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Photo of Tilhar SDM hoisting the flag while wearing shoes goes viral.

Shahjahanpur News: तिलहर में जूते पहनकर ध्वजारोहण का एसडीएम का फोटो वायरल

Mon, 17 Aug 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Photo of Tilhar SDM hoisting the flag while wearing shoes goes viral.
तिलहर में एसडीएम के पास जेब में डालकर खड़े तहसीलदार अजहर अंसारी। स्रोत: जागरूक पाठक
तिलहर। स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम के जूते पहनकर झंडा फहराने का फोटो वायरल हो रहा है। दूसरी ओर झंडा फहराने के दौरान तहसीलदार अजहर अली जेब में हाथ डालकर खड़े नजर आ रहे है। तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने इंस्पेक्टर को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो में शनिवार को ध्वजारोहण के दौरान एसडीएम नीलिमा यादव जूते पहने खड़ी हैं। दूसरा कर्मचारी चप्पल उतारकर चबूतरे पर चढ़ा है। वहीं तहसीलदार अजहर अंसारी जेब में हाथ डाले खड़े हैं। आरोप है कि राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के दौरान वह जेब में हाथ डाले रहे। दोनों ही फोटो तहसील के ग्रुप पर डाले गए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फोटो को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। दूसरी ओर तहसीलदार पर कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर को पत्र दिया। अधिवक्ताओं ने तस्वीरों का हवाला देते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नीलिमा ने बताया कि वायरल तस्वीर एडिट की गई हैं। तहसीलदार अजहर अंसारी ने बताया कि फोटो उस समय की है, जब ध्वजारोहण या राष्ट्रगान नहीं हो रहा था। वायरल फोटो वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।

तिलहर में एसडीएम के पास जेब में डालकर खड़े तहसीलदार अजहर अंसारी। स्रोत: जागरूक पाठक

तिलहर में एसडीएम के पास जेब में डालकर खड़े तहसीलदार अजहर अंसारी। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed