फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   phones for sanasad

कृष्णा राज को बधाई देने वालों के दिनभर घनघनाए फोन

Thu, 07 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
phones for sanasad
कृष्णा राज को बधाई देने वालों के दिनभर घनघनाए फोन 
सांसद कृष्णा राज के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। वहीं भाजपाई खुशी में मिठाई बांट रहे हैं। उधर, सांसद आवास पर दूसरे दिन भी लोगों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सांसद कार्यालय से सभी को मिठाई खिलाकर विदा किया जा रहा है। बुधवार को कई जनपदों के विशिष्टजनों और गणमान्यों ने फोन पर कृष्णा राज को बधाई दी, वहीं बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने दिल्ली पहुंचकर राज्यमंत्री से मुलाकात कर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री का ओहदा पाने वाली सांसद कृष्णा राज के कैंप कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, उनके सहयोगी विपिन सक्सेना, मोहिनीश गुप्ता आदि पूरे दिन फोन पर बधाई देने वालों के फोन रिसीव करते रहे। इस बीच ग्रामीण और शहरी इलाकों से पहुंचने वाले समर्थकों ने भी सांसद की अनुपस्थिति में खुशी का इजहार करते हुए  बधाई दी। कार्यालय की ओर से बाकायदा सभी को लड़्डू खिलाए जा रहे थे। अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को मुरादाबाद के डीएम, कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, नागपुर से अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विशिष्टजनों ने फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन

इधर, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पांचाल, रमेश चंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा, पीयूष शर्मा, अशोक शर्मा, राधारमण शर्मा, शिवशंकर शर्मा आदि ने कृष्णा राज के राज्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा महिला मोर्चा बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ. रागिनी सिंह तथा किसान मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता ब्रजमोहन शर्मा, उमेश कुमार, विनोद, विजय, रजत, सुरेंद्र आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed