फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pharmacy 2nd year and Civil combined team won cricket matches

फार्मेसी द्वितीय वर्ष तथा सिविल संयुक्त टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 23 Mar 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy 2nd year and Civil combined team won cricket matches
शाहजहांपुर के इंटीग्रल विश्वविद्यालय में क्रिकेट मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इंटीग्रल विश्वविद्यालय केंद्र में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कैरम, लंबी कूद, ऊंची कूद व दौड़ आदि की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। मंगलवार को पहले दिन फार्मेसी प्रथम व द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही। दूसरा मैच सिविल संयुक्त व मैकेनिकल तृतीय वर्ष टीमों के बीच हुआ। इसे सिविल संयुक्त की टीम ने आठ विकेट से जीता।
विज्ञापन

कप्तान विपिन वर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेली। इसके बाद फार्मेसी प्रथम वर्ष तथा फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम के मध्य वॉलीबाल मैच खेला गया। फार्मेसी प्रथम वर्ष की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। पहले दिन के खेलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि व मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली व रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

संस्था के खेलकूद प्रभारी मोहम्मद आतिफ खां ने बताया कि क्रिकेट व वॉलीबाल मैच के अलावा बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कैरम की प्रतिस्पर्धाएं भी हुईं हैं। इनमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 24 मार्च को प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद नसीम, डॉ. एम आरिफ, अब्दुल बसीर खां, इमरान हुसैर, फुरकान सिद्दीकी, मोहम्मद रमजान, सैय्यद अहमद राफे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed