{"_id":"69c6dc0cfe760f548a08ec2c","slug":"pharmacist-enters-house-armed-with-pistol-public-hands-him-over-to-police-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169104-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तमंचा लेकर फार्मासिस्ट घर में घुसा, लोगों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तमंचा लेकर फार्मासिस्ट घर में घुसा, लोगों ने पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मोहल्ला खलीलगर्बी में फार्मासिस्ट को पकड़ती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के खलीलगर्बी मोहल्ले में तमंचा व दो कारतूस लेकर घर में घुसे फार्मासिस्ट नीलमणि चौधरी को बृहस्पतिवार रात लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, फार्मासिस्ट की पत्नी ने रुपये के लेनदेन के विवाद में पति को पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला खलीलगर्बी निवासी राजाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार की रात 9:45 बजे वह घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान आनंदपुरम कॉलोनी, मदराखेल का रहने वाला नीलमणि चौधरी हाथ में तमंचा लेकर घर में घुस आया। तमंचा तानते हुए बेटे के बारे में पूछा। विरोध पर मारपीट करने लगा।
शोर-शराबा करने पर आसपास के लोग आ गए और नीलमणि को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर आकर नीलमणि को पकड़ा। वहीं, इस मामले में वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह बैठ नहीं रहा है।
विज्ञापन
वह अपने वाहन से आने की बात कह रहा है। इसके बाद पुलिस जबरदस्ती उसको बाइक पर बैठाकर ले जाती है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--
पत्नी का आरोप-उधारी का रुपया लेने के लिए पति को बुलाकर पीटा
फार्मासिस्ट नीलमणि लखनऊ निदेशालय से संबद्ध चल रहा है। इससे पूर्व वह जिला अस्पताल में नियुक्त था। नीलमणि चौधरी की पत्नी नीतू चौधरी ने भी थाने में दी तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि उनके घर पर डेयरी है। कारोबार के चलते राजाराम के बेटे से पति के अच्छे संबंध हो गए। पति ने काफी समय पूर्व 20 हजार रुपये उधार दिए थे। पति ने कई बार रुपये मांगे, लेकिन वापस नहीं किया। बृहस्पतिवार की रात राजाराम के बेटे ने फोन से घर आकर रुपये ले जाने की सूचना भेजी। इसके बाद पति अपने कर्मचारी देवेंद्र के साथ उसके घर गए। आरोप है कि वहां राजाराम के बेटे व उसके सहयोगी ने घर के अंदर खींचकर पति को पीटा। पति की सोने की चेन व अंगूठी छीन ली।