फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Petrol pump owner returns purse full of jewelry

पेट्रोल पंप संचालक ने तीन लाख रुपये से ज्यादा के गहने रखा पर्स लौटाया

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner returns purse full of jewelry
जलालाबाद। पेट्रोल पंप फ्रीजर से पानी पीने के दौरान एक युवती अपनी पर्स भूल गई। उसमें तीन लाख रुपये केगहने रखे हुए थे। अपने भाई के साथ वापस लौटने पर युवती को पंप संचालक ने बैग को वापस कर दिया।
विज्ञापन

थाना परौर के गांव बम्होरा निवासी इबरार अपनी विवाहित बहन रेशमा के साथ बाइक से जलालाबाद से गांव को लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह कोलाघाट पुल से पहले स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने लगे, इसी दौरान रेशमा वहां लगे फ्रीजर से पानी पीने चली गई। रेशमा ने अपना बैग फ्रीजर पर लगी खूंटी पर टांग दिया। पानी पीने के बाद वह बैग वहीं भूल गई और बाइक पर बैठकर चली गईं।
विज्ञापन

कुछ समय बाद केबिन से बाहर निकले पंप संचालक गौरव गुप्ता के भाई विवेक ने बैग टंगा देखा। वह उसे उठाकर केबिन में ले आया। बैग में तीन लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात रखे थे। पूछने पर कोई बैग के बारे में नहीं बता सका। उधर, जरियनपुर पहुंचने पर बैग पास में न देखकर रेशमा के होश उड़ गए। इसके बाद भाई-बहन वापस पंप पर पहुंचे। विवेक ने पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद बैग उन्हें लौटा दिया। इबरार ने पंप स्वामी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed