फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Petrol and Diesel Prices Rise... Crowds at Some Pumps, Silence at Others

Shahjahanpur News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े...पंपों पर कहीं भीड़ तो कही सन्नाटा

Sat, 16 May 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Prices Rise... Crowds at Some Pumps, Silence at Others
शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक
शाहजहांपुर। खाड़ी देशों में युद्ध के चलते शुक्रवार को पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल पर तीन-तीन रुपये का इजाफा किया गया है। दाम बढ़ने पर कुछ पंपों ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद कर दी। वहीं शहर में कुछ जगह सन्नाटा तो कई जगह पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ सौ पंपों का संचालन होता है। जिले में पेट्रोल पहले जहां 94.68 रुपये लीटर बिक रहा था। दाम बढ़ने के बाद 97.39 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी तरह डीजल पूर्व में 87.67 रुपये में बिक रहा था। रेट में इजाफा होने के बाद 90.67 रुपये हो गया।
विज्ञापन

दाम बढ़ने के बाद दोपहर करीब दो बजे सदर बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल टाउन हॉल स्थित पंप पर भी नजर आया। जबकि लाल इमली चौराहा स्थित पंप पर भीड़ दिखी। लोगाें ने बताया कि आसपास के पंपों को पेट्रो पदार्थ नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा
--
अंतराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही दाम बढ़ने की संभावना थी। उम्मीद थी कि पांच से सात रुपये तक बढ़ सकते हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल पर तीन-तीन रुपये ही बढ़ाए गए हैं।
-शहिद अनवर कुरैशी, पंप संचालक

--
पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। यह पूर्व से अंदेशा था, लेकिन किल्लत नहीं है। पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त है। पंपों से पेट्रो पदार्थों की बिक्री भी की जा रही है। बढ़ोतरी का बिक्री पर फर्क नहीं पड़ेगा।
- अतुल कपूर, पंप संचालक
--
चुनाव के बाद जनता से प्रधानमंत्री का जनता से सरोकार नहीं : रजनीश गुप्ता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का जनता से कोई सरोकार नहीं है। देश के सामने आर्थिक संकट गहराने की स्थिति को देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री ने देश की जनता से एक वक्त के उपवास की अपील की थी। तब पूरे देश ने उनकी अपील पर अमल किया था। वर्तमान में ऐसा संकट नहीं है। विदेश यात्राओं, सोना खरीद पर रोक से देश की जनता में भय पैदा किया जा रहा है।

--
पेट्रो पदार्थ के दाम बढ़ाने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

शाहजहांपुर। पेट्रो पदार्थ के दाम बढ़ने के विरोध में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में गर्रा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। कटारिया ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है जनता महंगाई की मार से परेशान है। हर छह महीने का बाद भाजपा सरकार रेट बढ़ा देती है। प्रदर्शन करने वालों में मोनी, सीमा, बितौली, नसीम बानो, रूबी, जितेंद्री मिश्रा, तरन्नुम खान आदि शामिल रहीं। संवाद

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

शाहिद अनवर कुरैशी। पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed