{"_id":"68dd9c6c2be2dba8040521d6","slug":"petrol-and-diesel-are-being-sold-secretly-from-the-depot-tankers-shahjahanpur-news-c-4-vns1074-737394-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिपो के टैंकरों से चोरी-छिपे बेचा जा रहा पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिपो के टैंकरों से चोरी-छिपे बेचा जा रहा पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
बरेली। आंवला डिपो से आने वाले तेल के टैंकरों से चोरी-छिपे पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने छापा मारकर कैंट क्षेत्र के युवक को पकड़ा जो लिखापढ़ी के वक्त भाग गया। सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चौपुला से जंक्शन रोड पर टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ निकालकर अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना पर 26 सितंबर को पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ने टीम के साथ नरीमन ऑयल कंपनी एवं जय अंबे ऑयल कंपनी के पास स्थित एक खोखे पर छापा मारा। खोखे पर कैंट क्षेत्र निवासी शहादत खां मिला। वहां से एक प्लास्टिक की कैन में 80 लीटर डीजल और दूसरी कैन में 20 लीटर पेेट्रोल बरामद हुआ। प्लास्टिक की खाली कैन, कीप और पाइप भी मिले।
ठिरिया निजावत खां निवासी शहादत ने टीम को बताया कि वह डिपो से आने वाले टैंकरों से तेल की खरीद फरोख्त करता है। बरामद पेट्रोलियम पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम ने चोरी पकड़ने के दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी थी। टीम जब फर्द बना रही थी, तभी आरोपी शहादत खां मौके से भाग गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहादत के खिलाफ सुभाषनगर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो