{"_id":"6add109e8cbaf7c3650045a6","slug":"pet-to-be-held-at-19-centres-today-carrying-wristwatches-or-bluetooth-devices-is-prohibited-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188310-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज 19 केंद्रों पर होगी पीईटी, कलाई घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज 19 केंद्रों पर होगी पीईटी, कलाई घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने पर रोक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर बनाई गई हेल्प डेस्क। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को 19 केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को बायोमीट्रिक के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र पर किसी भी तरह का मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, कलाई घड़ी या इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जाया जा सकेगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को पीईटी की तिथि तय की गई है। प्रत्येक पाली में 8688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे आयोजित होगी। व्यवस्था के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्र के गेट को बंद कर दिया जाएगा।
गेट बंद होने से पूर्व प्रवेश द्वार पर एनाउंसमेंट भी कराया जाएगा। इससे पहले ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति होगी। केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि पीईटी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन
--
बिजनौर जाएंगे यहां के छात्र, ट्रेन चलाई, हेल्पडेस्क भी बनीं
पीईटी के लिए जिले के अभ्यर्थियाें का सेंटर बिजनौर गया है। ऐसे में रेलवे ने शाहजहांपुर से बिजनौर तक की पीईटी स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन सुबह 7:10 बजे चलेगी। ऐसे में पहली पाली के अभ्यर्थियों को इस ट्रेन से पहुंचना मुश्किल होगा। शनिवार को कई अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंचे और स्पेशल ट्रेनाें की समय सारिणी को लेकर आपत्ति जताई। शाम को सियालदाह एक्सप्रेस से सफर करने के लिए अभ्यर्थी उमड़े। इस बीच तीन सौ जनरल टिकट भी बिके। दूसरी ओर गैरजनपद से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाई गई। यहां पर जीआरपी और रेलवे के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे, बरेली मोड़ भी हेल्पडेस्क बनाई गई है। परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।