{"_id":"68bc97a42977ac842d0403bf","slug":"pet-history-and-general-studies-questions-confused-the-reader-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-152105-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : इतिहास और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : इतिहास और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सियालदाह एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसने को लेकर मशक्कत करते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के दौरान सामान्य अध्ययन व इतिहास के प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझे रहे। पहली पाली में करीब 75 तो दूसरी पाली में करीब 74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
दो दिवसीय परीक्षा शनिवार को 21 केंद्रों पर प्रारंभ हुई। सुबह दस से 12 बजे तक पहली और तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई। सेंटरों पर आजमगढ़, देवरिया आदि से आए अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद बायोमैटिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद सीसी कैमरे की निगरानी में उनकी परीक्षा हुई।
प्रश्न पत्र कुछ विद्यार्थियों के लिए आसान लगा, जबकि काफी अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार, सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी ज्यादा उलझाऊ थे। इन्हें हल करने में काफी दिक्कत आई। इसी तरह इतिहास ने भी काफी परेशान किया। पहली पाली में पंजीकृत 9504 अभ्यर्थी में 7177 उपस्थित हुए। जबकि 2327 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 7060 उपस्थित व 2444 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी ने केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
--
इतिहास के प्रश्न काफी कठिन आए थे। इसे लेकर काफी समय खराब हो गया। उम्मीद है कि काफी अच्छे अंक आ जाएंगे।
- दीपिका
--
सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी कठिन लगे। यह समझ नहीं आ रहे थे। अन्य विषयों के प्रश्न काफी आसान थे।
- अंकित
--
कुछ प्रश्न काफी कठिन थे, जबकि काफी सरल थे। हल तो सभी कर दिए हैं। शेष रिजल्ट आने पर पता लगेगा।
- नीतिमा
--
सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में अभ्यर्थी घुसे
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए लेकर मारा-मारी रही। डाउन लाइन की ट्रेन में अभ्यर्थियों ने एसी कोच तक पर कब्जा कर लिया।
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। आजमगढ़, देवरिया समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थी पहली पाली छूटने के बाद स्टेशन पर वापस जाने के लिए पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों समेत रेलवे के अफसर तक अलर्ट रहे।
गोवाहाटी एक्सप्रेस आने पर यात्रियों को उसमें सवार करा दिया गया। करीब दो बजे सियालदह एक्सप्रेस आने पर स्लीपर या जनरल कोच में सवार होने के बजाए अभ्यर्थी एसी कोच में सवार हो गए। ऐसे में यात्री परेशान हो उठे। शाम तक स्टेशन पर काफी भीड़ रही। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षा के दौरान सामान्य भीड़ रही। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
--
पुलिस ने तीन छात्राओं को केंद्र पर पहुंचाया
जयपुरिया सेंटर आईं तीन छात्राओं को पुलिस ने केंद्र तक पहुंचाया। हाईवे पर पानी भर जाने के कारण छात्राओं को कोई वाहन उपलब्ध नहीं मिल रहा था।
--
बसें बंद होने से अभ्यर्थी परेशान
अल्हागंज। अभ्यर्थियों को दुश्वारियों से भी जूझना पड़ा। फर्रुखाबाद के पांचालघाट से बीते गुरुवार से रविवार तक के रूट डायवर्जन के कारण बसों का आवागमन बंद रहा। बसों की कमी के चलते प्रतियोगियों को रात में ही घर से निकलना पड़ा, ताकि समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। कई अभ्यर्थी सुबह निजी गाड़ियां लेकर परीक्षा देने निकले। अचानक बसों के बंद होने के कारण अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गईं। संवाद