फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PET-2026 will be held over three dates, starting from October 25.

Shahjahanpur News: 25 अक्तूबर से तीन तिथियों में होगी पीईटी-2026

Sat, 17 Oct 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
PET-2026 will be held over three dates, starting from October 25.
शाहजहांपुर। पीईटी-2026 परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नियमानुसार अभ्यर्थियों की तलाशी होगी। अभ्यर्थियों के लिए ई-प्रवेश पत्र, आधार पहचान पत्र और काला बॉल पेन अनिवार्य रहेगा। बायोमीट्रिक सत्यापन भी कराया जाएगा। केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, लाइव स्ट्रीमिंग, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बरेली मोड़ और हथौड़ा पर सहायता डेस्क बनाए जाएंगे। ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित किराया लेने और होटल संचालकों को उचित दर पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने को कहा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत समेत केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed