फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People will get justice only through bar-bench coordination: District Judge

बार-बेंच के समन्वय से ही मिलेगा लोगों को न्याय : जिला जज

Thu, 22 Feb 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
People will get justice only through bar-bench coordination: District Judge
पुवायां में शपथ लेते सिविल बार एसोसिएशन के अ​धिवक्ता। संवाद
पुवायां। सिविल बार एसोसिएशन के बुधवार को कोर्ट परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज भानुदेव शर्मा ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से ही लोगों को न्याय मिलेगा। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इससे पूर्व नव निर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष सुधीर सक्सेना ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे को शपथ दिलाई। नए अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष के बाद महामंत्री सुबोध वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री निर्भय मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष बबलेश कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, प्रवक्ता रामवीर गौतम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र पांडे, अनूप कंचन, रामरेश सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी रमेशचंद्र, विवेक कुमार ने शपथ ग्रहण की। जिला जज भानुदेव शर्मा, बार काउंसिल के सदस्य श्रीश शुक्ला, अजय शुक्ला, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायणदत्त त्रिपाठी, महामंत्री राजीव शर्मा, ओपी गुप्ता, ब्रजेश पांडे सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
पुवायां में बनेगा एडिशनल कोर्ट
पुवायां के सिविल कोर्ट में जज का पद रिक्त है। वकीलों ने इससे हो रही समस्याओं से अवगत कराया तो जिला जज ने कहा कि जज के रिक्त चल रहे पद पर जल्द ही तैनाती की जाएगी। वकीलों की काफी समय से चल रही एडिशनल कोर्ट की मांग पर जिला जज ने कहा कि एडिशनल कोर्ट का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed