Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People were forced to walk for one kilometer.

Shahjahanpur News: एक किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हुए लोग

Wed, 04 Nov 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
People were forced to walk for one kilometer.
लक्ष्मी सक्सेना। संवाद
शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। उनके आने और जाने के दौरान रास्ता ब्लॉक किए जाने से लोग बेहाल हो उठे। एक किमी तक लोगों को पैदल चलना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत राजकीय मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों और तीमारदारों को हुई। तकरीबन चार घंटे तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह राज्यपाल के आने के अलर्ट के बाद 10 बजे विश्वविद्यालय गेट पर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया। इसके चलते बरेली मोड़ से तक गर्रा पुल तक रास्ता बंदकर वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

कचहरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन, स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में आने वाले नौकरीपेशा लोगों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल ही एक किलोमीटर तक चलना पड़ा। हालांकि, गंभीर रूप से बीमार लोगों के ई-रिक्शों को जल्दी निकाला गया। दोपहर को फिर राज्यपाल के वापस हाेने को लेकर दो बजे ही रास्ता ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते हाईवे व आसपास के कई स्कूलों के बच्चे फंस गए। रास्ता बंद होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को लेने स्कूल तक नहीं पहुंच सके। दूसरी ओर गर्रा पुल पर रास्ता जाम होने से सारे लिंक मार्ग भी भी प्रभावित रहे।
--
बरेली मोड़ पर कांट जाने वाले मार्ग पर लगा दो किमी लंबा जाम
रोजा। राज्यपाल के आगमन को लेकर रिलायंस की टाउनशिप से लेकर बरेली मोड़ तक जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया। राज्यपाल का हेलिकाॅप्टर उतरने के बाद टाउनशिप गेट से विश्वविद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन रुका रहा। बरेली मोड़ चौराहे पर जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। संवाद
---------
रास्ता रोके जाने पर भड़के लोग, पुलिस से नोकझोंक
शाहजहांपुर। वीआईपी मूवमेंट के दौरान रास्ता रोके जाने पर लोग भड़क उठे। साउथ सिटी जाने वाले एक व्यक्ति की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। उसने पुलिस पर गुंडई करने व रुपये मांगने का आरोप लगाया। कई अन्य लोगों ने भी रोके जाने का विरोध किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। संवाद
----------
कछियानी खेड़ा से नगरिया चौकी तक लगा जाम
तिलहर। हाईवे पर नगरिया चौकी के पास रूट डायवर्जन के चलते बरेली मोड़ से कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर तक दोनों पटरियों पर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरे हाईवे की साइड से निकाला। इससे धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो सका। संवाद
--
देरी से पहुंचे विद्यार्थियों को रोका, हंगामे की स्थिति पर दिया प्रवेश

राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान देरी से आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने से इन्कार कर दिया गया। काले कपड़े पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को भी रोक दिया गया। हंगामे की स्थिति बनने पर उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना डालकर पहुंचने के निर्देश दिए थे। पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को आईडी कार्ड व नवागत विद्यार्थियों को फीस की रसीद से परिसर में प्रवेश मिलना था। साढे़ नौ बजे तक आए विद्यार्थी अंदर चले गए, लेकिन जाम में फंसने की वजह से देरी होने पर तमाम विद्यार्थी रह गए। काले कपड़ों में आए विद्यार्थियाें को भी पुलिस ने रोक दिया। विद्यार्थियों के इकट्ठा होने पर हंगामा होने की स्थिति पर उन्हें प्रवेश दिया गया। कुलपति प्रो. पीबी श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी छात्र को परिसर में प्रवेश से नहीं रोका गया था। जिस समय राज्यपाल का आगमन था, उसी समय सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों को रोका गया। बाद में उन्हें प्रवेश दे दिया गया।
--
पुलिस ने बंद कराई दुकानें
विश्वविद्यालय के आसपास की दुकानों को राज्यपाल के आने से पहले ही पुलिस ने बंद करा दिया। इसी तरह हरदोई बाइपास से लेकर बरेली मोड़ तक सभी दुकानें बंद रखी गईं।
--
विश्वविद्यालय आने के लिए समय से निकले थे। चारों तरफ से मार्ग बंद होने के चलते समय से नहीं पहुंच सके। परिसर में जाने के लिए पुलिस रास्ता नहीं दे रही थी।
- लक्ष्मी सक्सेना, बीकॉम ऑनर्स छात्रा
--

अधिकतर विद्यार्थी हाईवे से होकर आते हैं। हाईवे पर भी जाम लगा है। बाइक खड़ी कर पैदल चलकर विश्वविद्यालय आए। यहां समय ओवर होने की बात कहकर प्रवेश नहीं दिया गया।

- अमित दीक्षित एलएलबी छात्र
--
लगभग साढ़े पांच घंटे शहर में रहीं राज्यपाल
सुबह 10:00 बजे : राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय मार्ग पर रास्ता बंद कर दिया गया।
10:25 बजे : रिलायंस के हेलिपैड से राज्यपाल विश्वविद्यालय की ओर रवाना हुईं।
10:34 बजे : राज्यपाल के काफिले ने विश्वविद्यालय में प्रवेश किया। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दिन में 1:45 बजे : विश्वविद्यालय से काफिला बरेली मोड़ स्थित होटल में पहुंचा।
अपराह्न 3:34 बजे : रिलायंस थर्मल पॉवर के हेलीपैड से हेलिकाॅप्टर लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
--
वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से यातायात परिवर्तित किया गया था। इस दौरान लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए थे।



-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

लक्ष्मी सक्सेना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed