फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People used sticks and sharp weapons against the wall in Navadiya Nawazpur.

Shahjahanpur News: नवदिया नवाजपुर में दीवार को लेकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
People used sticks and sharp weapons against the wall in Navadiya Nawazpur.
खुटार। गांव नवदिया नवाजपुर में दीवार के विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी फिरासत की पत्नी रिजवाना ने पड़ोस के आठ लोगों पर उन्हें और पति को घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिजवाना के अनुसार वह परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करती हैं। उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस के मोहम्मद यासीन, जुलफिकार, सरताज, दीदार, आमीन, आरिफ, माफतार, सादाब ने उनकी दीवार तोड़ दी है। उन्होंने घर आकर खुटार पुलिस को तहरीर दी थी। 18 सितंबर को वह अपनी दीवार सही करा रहीं थीं। इस बीच आरोपी अपने कई साथियों के साथ लाठी, डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर दूसरे पक्ष से सरताज की पुत्री मारिया ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की शाम पड़ोस के रहने वाले फिरासत आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर डंडा मारकर घायल कर दिया। बचाने आई बहन साइबा को फिरासत, रिजवाना, शमशेर, वाफिर, शेफ, सुहेल, शोएब, आदिल ने पीटकर घायल कर दिया और मकान का छज्जा तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed