फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People suffering from cuts, organizations simmer

कटौती से लोग बेहाल, संगठनों में उबाल

Fri, 11 Sep 2015 10:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 11 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
People suffering from cuts, organizations simmer
भीषण गर्मी और उमस के सीजन में सुबह से लेकर आधी रात तक हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह बेहाल है। बीते दिन इस मुद्दे पर मिश्रा गुट के व्यापारियों को अधीक्षण अभियंता द्वारा दिए गए आश्वासन के विपरीत बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार को दिन निकलने के बाद तक हुई आपात कटौती के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी और शिवसेना कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल द्वारा कटौती के घोषित रोस्टर को अनदेखा करके गत दो दिन से नौ के बजाय 13-14 घंटे कटौती हो रही है। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता ऋषि अग्रवाल ने व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में मिलने पहुंचे व्यापारियों के शिष्टमंडल को भरोसा दिया था कि उच्च्स्तरीय पत्राचार करके रात में होने वाली कटौती पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों ने आपात कटौती के बदले नियमित कटौती में रियायत दिए जाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन

इसके विपरीत देर रात 10.35 बजे से शुरू हुआ पॉवर कट का सिलसिला रुक-रुककर पूरी रात और दिन भर जारी रहा। आधी रात के बाद 1.30 बजे शहरी फीडर ऑन होने के बाद बिजली से शहर रोशन हुआ, लेकिन सुबह चार बजे नियमित कटौती के निर्धारित समय से एक घंटा पहले बत्ती गुल हो गई। सिस्टम कंट्रोल के रोस्टर के अनुसार दिन में आठ बजे सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन बिजली 9.30 बजे के बाद तब आई, जब कामकाजी लोगों का दफ्तरों और प्रतिष्ठानों पर जाने का समय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय और सुबह के वक्त बिजली नहीं मिलने से घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं। इस कारण नियमित दिनचर्या में शामिल घरेलू काम प्रभावित हुए। ग्रहणियां बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं कर पाईं। नहाने के लिए लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। डेढ़ घंटे बाद नियमित कटौती लागू हो जाने से घरों-ऑफिसों के इनवर्टर भी फेल हो गए क्योंकि उनकी बैटरियां चार्ज नहीं हो पाईं। रात में चैन की नींद नहीं मिलने से लोगों को दिन में उबासियां आती रहीं।

गुस्साए व्यापारियों ने बहादुरगंज पचराहा किया जाम
बेहिसाब बिजली कटौती से गुस्साए बहादुरगंज क्षेत्र के व्यापारी शुक्रवार को सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनवार खां के नेतृत्व में बहादुरगंज पचराहा पर रोड जाम करके बिजली अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पचराहा जाम होने से बहादुरगंज मेन मार्केट, टिकली रोड, निशात रोड, पुरानी आतिशबाजी मार्केट और तारीन बहादुरगंज वाले मार्ग से आने वाले वाहनों के चक्क्के थम गए। व्यापारी इस बात से बेहद खफा दिखे कि बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने तरीके से बिजली काटी जा रही है। जाम लगने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस पिकेट ने किसी तरह व्यापारियों को मनाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन में संजीव कपूर, आशीष वर्मा, अनिल सक्सेना, आकिल खां, सुनीता गुप्ता, संदीप वर्मा, दिलशाद, शादाब, जावेद, सतीश शर्मा, सचिन, रामप्रेम मिश्रा, यासीन खां आदि शामिल रहे।


शिव सैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गुस्सा उड़ेला
बिजली कटौती पर रोक लगाने सहित जनहित की अन्य कई मांगों को लेकर शिवसैनिकों और महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में शिवसैनिकों का शिष्टमंडल एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित किए जाने पर जोर दिया। ज्ञापन में अजीजगंज में पानी की टंकी जल्द चालू किए जाने, प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने, किसानों को सूखा राहत वितरण में धांधली की जांच कराने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल मेहरोत्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख सुनीता गुप्ता, शशि मोहन शुक्ला, होशियार सिंह, शैलेश कुमार, रीता सिंह, शिवा गुप्ता, मोनिका, लाल बहादुर प्रजापति, अतुल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed