फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people remove encrochement himself

लोदीपुर में लोगों ने खुद तोड़ा अतिक्रमण

Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
people remove encrochement himself
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जीआईसी से अटसलिया फाटक तक भी अतिक्रमण को हटाया जाना है, जिसका चिह्नीकरण करने के बाद नगर निगम ने खुद ही कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद लोगों ने रोड के दोनों ओर अवैध रूप से बनाए मकान और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लोदीपुर के पास रोड के दोनों ओर अतिक्रमण को लगभग हटा दिया गया है और जेसीबी से खुदाई के बाद मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। बूलन दादा की मजार के पास से एनटीआई तक सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों को लोग छेनी हथौड़ी से तोड़ने नजर आए। इसी तरह एनटीआई से सुभाष चौराहा और अटसलिया फाटक तक अतिक्रमण हटाने के साथ ही मिट्टी डालने का काम तेजी से चल रहा है। इसी तरह बरेली मोड़ से गर्रा फाटक तक रोड के चौड़ीकरण का काम भी होना है। इसके लिए नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने बरेली मोड़ पर अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद रोड के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। एसएस कॉलेज के सामने बनी दुकानों और मकानों को लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed