फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People plagued by logging camp

जलभराव से त्रस्त छावनी के लोग

Sun, 26 Jul 2015 08:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
People plagued by logging camp
 बारिश के दिनों में छावनी परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोड के बीचोबीच हुए गड्ढे में जलभराव हो गया है। पुवायां रोड से छावनी क्षेत्र की सड़क पर आने पर गेट के पास ही स्वागत का बोर्ड लगा है, गड्ढे में हुआ जलभराव राहगीरों को स्वागत करता नजर आता है।
विज्ञापन

कैंट एरिया की सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश से अक्सर वहां की सड़क जल्द टूट जाती है। इसको लेकर कैंट बोर्ड के मेंबरों के साथ ही वहां के नागरिक भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके वहां पर भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे सड़कों पर जल्द गड्ढे हो जाते हैं। पुवायां रोड से छावनी क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि जिले का छावनी परिषद आपका स्वागत करता है। स्वागत द्वार के दो कदमों की दूरी पर पूरी सड़क पर एक बड़ा से गड्ढा हो गया है। शनिवार को हुई बारिश की वजह से उसमें जलभराव हो गया। इससे उधर से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों और रिक्शा और टैक्सी आदि वाहन अक्सर पलट जाते हैं। कैंट बोर्ड उस गड्ढे को भरवाने में खास दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed