फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People of Jaitipur area upset due to power cut

Shahjahanpur News: बिजली कटौती से जैतीपुर क्षेत्र के लोग परेशान

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
People of Jaitipur area upset due to power cut
जैतीपुर। ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



जैतीपुर ब्लाॅक के गांवों में दिनभर में कई बार बिजली चली जाती है। वहीं मौसम बिगड़ने पर घंटों बिजली सप्लाई गुल रहती है। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से क्षेत्रवासियों को दो-चार होना पड़ रहा है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि बिजली के उपकरण भी नहीं चल पाते।

क्षेत्र के खमरिया, रमपुरा, घसा कल्याणपुर, अमरेडी, धुबला करीमनगर, पृथ्वीपुर, मौहटिया, जरगवा, लोचन नगला, खिरियारतन, फुला, कुनिया, मौजमनगर, केसीनगला, खूबपुर, पृथ्वीपुर, खजू गौटिया आदि गांवों में हालात काफी खराब हैं। गांव बंडिया खुर्द के प्रवीण कुमार, मनफूल, जगदीश, सोनपाल, रामरहीस, कलावती, राजाराम, रमनपाल आदि ने विद्युत अपर अभियंता तिलहर को प्रार्थना पत्र भेजकर गांव में एक जून को जले ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि कई बार उन्होंने अवर अभियंता तथा संबंधित अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed