फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People of colonies get relief due to decrease in water level of rivers

Shahjahanpur News: नदियों का जलस्तर कम होने से कॉलोनियों के लोगों को राहत

Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
People of colonies get relief due to decrease in water level of rivers
न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्रा​धिकरण कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। नदियों का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कॉलोनियों में पानी उतरने लगा है। विस्थापित लोग अपने-अपने घरों में पहुंच रहे हैं। जिन घरों में पानी भर गया था, वहां लोग साफ-सफाई कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोग दो साल से लगातार आ रही बाढ़ से सहम गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीमें लोगों की मदद कर रहीं हैं।
विज्ञापन

अजीजगंज स्थित आनंद बिहार कॉलोनी में अभी पानी भरा हुआ है। यहां पर नगर निगम के कर्मचारी पंप से पानी निकाल रहे हैं। कांशीराम कॉलोनी और आवास विकास कॉलोनी से पानी लगभग उतर गया है। सुभाषनगर में भी कुछ ही गलियों में पानी रह गया है।
विज्ञापन

अधिकतर गलियों से पानी कम हो गया है। लोधीपुर, लोक बिहार कॉलोनी, लौका क्षेत्र, ख्वाजा फिरोज, साउथ सिटी कॉलोनी आदि से पानी लगभग निकल गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सुभाषनगर रिंग रोड और न्यू सिटी ककरा स्थित सड़क किनारे खेतों में लगी फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तिल की फसल समेत अन्य फसलें खराब हो गईं हैं। बाढ़ की वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। अब तक प्रशासन की ओर से फसलों की बर्बादी का आकलन करने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है।
------
गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घटा
सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर 45 सेमी घट गया। वर्तमान में गर्रा नदी 148.650 मीटरगेज पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है। खन्नौत नदी का जलस्तर 55 सेमी घट गया है। वर्तमान में खन्नौत नदी 145.500 मीटरगेज पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 145.750 मीटरगेज है। रामगंगा नदी डबरी घाट पर सात सेमी बढ़ गया है। वर्तमान में रामगंगा नदी 137.740 मीटरगेज पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 137.300 मीटरगेज पर है। रामगंगा नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर बह रहा है। गंगा का भैसार बांध तटबंध पर 10 सेमी पानी बढ़ा है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 143. 530 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज पर है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 7793 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गंगा में नरौरा बैराज से 150798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।
---
एसडीए का कार्यालय बाढ़ की वजह से बंद

न्यू सिटी ककरा स्थित नगर निगम के गेस्ट हाउस में शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) का अस्थायी कार्यालय बनाया गया था। पानी कार्यालय में घुस गया था। करीब पांच दिन से कार्यालय बंद चल रहा है। सोमवार को भी कार्यालय बंद रहा। इससे विकास प्राधिकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है।


--
गर्रा और खन्नौत नदियों के जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है। प्रभावित कॉलोनियों से पानी घटने लगा है। राजस्व विभाग की टीमें लोगों की मदद से लगाई गईं हैं।

- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के कारण बंद पड़ा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed