{"_id":"67c0b6925e721081220cbc74","slug":"people-of-babujai-locality-troubled-by-dilapidated-roads-and-stray-animals-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138582-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों और छुट्टा पशुओं से परेशान बाबूजई मोहल्ले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों और छुट्टा पशुओं से परेशान बाबूजई मोहल्ले के लोग
Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बाबूजई में महापौर जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनतीं महापौर अर्चना वर्मा।
शाहजहांपुर। महापौर जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को वार्ड 15 बाबूजई में महापौर अर्चना वर्मा ने चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जर्जर सड़कों, कूड़ा कलेक्शन नहीं होने और छुट्टा पशुओं की शिकायत आईं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
वार्ड निवासी गौरव ने बताया कि मंडी मोड़ पुलिया से मिश्रा मेडिकल तक की रोड बहुत जर्जर है। इसकी वजह से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। रेनू वर्मा ने बताया कि वार्ड फील्ड की दूसरी साइड में कूड़ा उठाने के लिए कोई वाहन नहीं आता हैं। इसकी वजह से लोगों के घर के बाहर कूड़ा डालना पड़ता है। इसके अलावा मिशन फील्ड में छुट्टा पशु घूमते हैं। इनके हमलों में लोग घायल हो चुके हैं।
शशिकांत ने बताया कि जल निगम ने सीवर का कार्य पूरा होने के बाद कई बार कनेक्शन करने के लिए कहा, लेकिन नहीं किया। अंकित दीक्षित ने मिशन फील्ड के पास सड़क बनवाने की मांग की। वीरेश पाठक ने कहा कि कृपाल आश्रम के पीछे वाली गली में जल निगम ने सीवर लाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य ठीक नहीं किया। पार्षद विपिन कुमार यादव, हनुमतधाम मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, विक्रमजीत यादव आदि मौजूद रहे।