फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People have to wait for hours to get their Aadhar update in Shahjahanpur

Aadhar Update: आधार कार्ड बनवाने व अपडेट के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार, परेशान हो रहे लोग

Wed, 04 Sep 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

आधार कार्ड संबंधी काम कराने के लिए लोग सुबह ही लाइन में लग जाते हैं, फिर कई लोगों के काम नहीं हो पाते। कर्मचारी सर्वर डाउन होने का हवाला देते हैं। वहीं दूर दराज इलाकों से आने वाले लोगों का समय बर्बाद होता है।   

विज्ञापन
People have to wait for hours to get their Aadhar update in Shahjahanpur
डाकघर में आधार कार्ड बनवाने आईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी आधार से संबंधित काम नहीं हो रहे। बुधवार को मुख्य डाकघर में सवेरे से ही लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर तक लाइन में लगने के बाद भी आधार संबंधी कार्य नहीं हो पाने से लोग मायूस हुए। 

विज्ञापन


डाक अधीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड से संबंधित किसी भी कार्य के लिए टोकन बांटे जा रहे हैं।इसके बाद नंबर आने पर कार्य किया जाता है। वर्तमान में राशन कार्ड के लिए आधार में अपडेशन करवाया जा रहा है। इसके कारण भीड़ अधिक जुट रही है।
विज्ञापन


कर्मचारी बोले- सर्वर डाउन है
शहर के झंडा निवासी कोमल सक्सेना ने बताया कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना है। इसके लिए सुबह 10:00 बजे डाकघर पर आए थे, सफर 12:30 बजे तक काम नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन है समय लगेगा। गांव पैना के राजन को भी यही समस्या बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिंजई निवासी रमा कुमारी ने कहा कि बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह टोकन लेने के बाद ही आधार संबंधी काम होता है। टोकन नहीं ले पाए, अब कल फिर से आना पड़ेगा। 

चिनौर की श्यामा ने कहा कि राशन वितरण की दुकान पर मशीन में अंगूठा नहीं आ रहा। कोटेदार ने डाकघर भेज दिया। यहां आए तो कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहे। अंगूठा नहीं लगने पर राशन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed