फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people celebrate vasant panchami

श्रद्धा से मनाई गई वसंत पंचमी

Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
people celebrate vasant panchami

विज्ञापन
 ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के अलावा विभिन्न संगठनों ने हवन पूजन कर मां सरस्वती की स्तुति की और आरती कर प्रसाद बांटा।
योग विज्ञान संस्थान की ओर से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। पतंगों और फूलों से सजी मां शारदे की झांकी के समक्ष सभी ने पूजा-अर्चना कर ज्ञान की कामना की। इस मौके पर सामूहिक योग भी किया गया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, राजीव गुप्ता, नरेश चंद्र त्यागी, वीथिका कपूर समेत बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएस पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा कर वसंतोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने पीत वस्त्र धारण कर रखे थे। बाद में सभी ने पतंगबाजी का भी लुत्फ लिया, जिसमें कमल वाजपेयी ने प्रथम, सिया अग्रवाल ने द्वितीय और सुखमन प्रीत ने तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक प्रह्लाद राय अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, शालिनी अग्रवाल आदि ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मून जौहरी ने उप प्रबंधक अर्चना जौहरी के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने पतंगबाजी की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वंदना दत्ता, एकता, संगीता, राधा, अंजू, सैयदा, रूही आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मां शारदे का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, सुनील तिवारी, रेनू, चंद्र मोहन, प्रमोद आदि ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिंजई में ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी, राम शंकर मिश्र, प्रद्युम्न दीक्षित, प्रदीप शुक्ला, रवेंद्र पाल सिंह आदि ने हवन पूजन कर बच्चों को पर्व के बारे में जानकारी दी।
हिंदू शक्तिदल के कार्यालय पर वसंतोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, अमित सक्सेना, हिमांशु पांडेय, मोहित मौर्या, आलोक सिंह आदि ने जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया। बालाजी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की ओर से गुरुकुल पब्लिक स्कूल में वसंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, ज्योति अस्थाना, कमलेश कुलश्रेष्ठ, आशा कश्यप, प्रशांत वर्मा आदि ने हवन पूजन किया।



छात्र-छात्राओं को बांटे स्वेटर
इनरव्हील क्लब की ओर से वसंत पंचमी पर रोटी गोदाम स्कूल में स्काउट्स और गाइड्स को स्वेटर बांटे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष विभा अग्रवाल ने स्काउट मास्टर निकहत परवीन और गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के साथ बच्चों को बिस्कुट, रेवड़ी, मूंगफली भी बांटीं। इस अवसर पर सचिव राजिंदर कौर बजाज, सुनीता गर्ग, रागिनी कपूर, रेनू अरोरा, डॉ. टीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed