फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are struggling to obtain death certificates.

Shahjahanpur News: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे लोग

Wed, 07 Jan 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
People are struggling to obtain death certificates.
शाहजहांपुर। संभव के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई जनसुनवाई में मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की सबसे अधिक शिकायत आईं। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार के निर्देश पर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया गया। कुल पांच शिकायतों में तीन का निस्तारण हुआ। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी शहनवाज और केशवनगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। सुभाषनगर कॉलोनी निवासी ललित वर्मा ने नाली व पुलिया निर्माण की, मोहम्मद जई निवासी अजीत कुमार ने दाखिल-खारिज नहीं होने की शिकायत की। एक विभागीय शिकायत आई। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed