फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are facing traffic jam due to bus operations outside the station

Shahjahanpur News: अड्डे के बाहर बसों के संचालन के कारण जाम से जूझ रहे लोग

Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
People are facing traffic jam due to bus operations outside the station
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण का काम परिवहन निगम के अफसरों व आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। अड्डे के अंदर 12 दिन के बाद भी फर्श का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में लोगाें को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के अंदर बस अड्डे का सुंदरीकरण कार्य के तहत परिसर में फर्श का कार्य चल रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले बस अड्डे को खाली कर कार्य शुरू कराया गया। इसके चलते निगम के अफसरों को रोडवेज बसों का संचालन हथौड़ा चौराहे से करना पड़ा।
विज्ञापन

बसों को अड्डे के अंदर जाने के बजाये सड़क से संचालन कराया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को बसों की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके अतिरिक्त सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से पूरे दिन जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है। यात्रियों को बसें नहीं मिलने से वह डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं। इसके चलते निगम की आय पर भी फर्क पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed