फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are facing the brunt of sluggishness in the work of seam line

सीवन लाइन के कार्य में सुस्ती का खामियाजा भुगत रही जनता

Mon, 13 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
People are facing the brunt of sluggishness in the work of seam line
चौक में सीवर लाइन डालने को खोदी गई सड़क के गड्ढे में भरा पानी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अमर उजाला ने पहले ही इस बारे में खबरें प्रकाशित कर चेताया था। कार्य में सुस्ती के कारण शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की फटकार कार्यदायी संस्था जल निगम को पड़ी। सीवर लाइन डालने के कारण हो रही खोदाई से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके साथ ही मघई टोला स्थित अस्थायी गोशाला वाले स्थान पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम जारी है। सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी प्लांट के कार्य को पूरा करने के लिए शासन की ओर से तीन अरब, 77 करोड़, 51 लाख, 48 हजार रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इससे शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। यह कार्य जून 2021 में शुरू हुआ था, जिसका एक साल पूरा हो गया है। योजना के तहत होने वाले काम को मार्च 2023 तक पूरा करने का समय निर्धारित किया है। लेकिन अब तक सिर्फ 30 फीसदी काम पूरा हुआ है, बाकी 70 फीसदी काम दिसंबर तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कार्य की धीमी गति के कारण समय से कार्य पूरा होने की उम्मीद न के बराबर ही है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में खोदकर छोड़ दी गई सड़कें
सीवर लाइन बिछाने के लिए गलियों में मजदूरों को लगाकर सड़कों को खोदा जा रहा है। मुख्य मार्गों पर गहराई तक खोदाई करने के लिए बड़ी मशीनों को लगाया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की सही से मरम्मत नहीं कराई। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में शहर के चौक मोहल्ले में सीवर लाइन डालने का काम हो रहा है। यहां भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार की गतिविधियां तो ठप हो ही रही हैं। लोगों ने वहां से निकलना भी बंद कर दिया है। मार्केट होने के कारण लोगों के काम-धंधे पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताई परेशानी
राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदकर छोड़ दिया है। आवागमन में बहुत परेशानी होती है। कार्यदायी संस्था को सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत भी करानी चाहिए। संजय वर्मा ने बताया कि चौक क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है। अमित कुमार ने बताया कि लोगों की परेशानी से किसी को कोई सरोकार नहीं है। फिर चाहे किसी भी विभाग से संबंधित कार्य हो। वर्षा ने बताया कि सड़कों को खोदकर छोड़े जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बच्चों को हो रही है। पैदल निकलते समय महिलाएं और बच्चे सड़क के गड्ढों में गिर जाते हैं। जिससे चोटिल होते रहते हैं।

अमृत योजना के तहत होने सीवर लाइन डालने व एसटीपी का कार्य जारी है। मार्च 2023 तक कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया है। लगभग 30 फीसदी काम पूरा हो गया है बाकी 70 फीसदी काम दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। लोगों की परेशानी का ध्यान रखते हुए सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। - सुनील कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed