फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are facing problems in paying house tax and water tax

Shahjahanpur News: गृहकर और जलकर को जमा करने में लोगों हो हो रही परेशानी

Wed, 27 Aug 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems in paying house tax and water tax
शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। गृहकर और जलकर को जमा करने में हो रहीं दिक्कतों की शिकायत अधिक आईं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त एसके सिंह की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में बृज बिहार कॉलोनी निवासी राजकिशोर, हाथीथान निवासी सगीर हुसैन और इसी मोहल्ले के शफीक ने गृहकर और जलकर को जमा होने में हो रही दिक्कतों की शिकायत की। इसमें एक समस्या का समाधान हो पाया।
विज्ञापन

अंटा चौराहा निवासी सीमा मौर्या ने सफाई कराने के लिए, बाडूजई निवासी मसूद अली ने अतिक्रमण हटाए जाने की, अशोक बिहार कॉलोनी निवासी राम सिंह ने स्ट्रीट लाइट सही कराने की, एमनजई निवासी प्रिंस राठौर ने सफाई कराने की तो एक विभागीय शिकायत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने संबंधितों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed