फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pension of elderly people will be sent to Aadhaar based account

Shahjahanpur News: आधार आधारित खाते में भेजी जाएगी बुजुर्गाें की पेंशन

Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pension of elderly people will be sent to Aadhaar based account
वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के कारण रुकी हुई थी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में घोटाले का शिकार हुए बुजुर्गाें को नौ महीने बाद अब पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। पेंशन घोटाले में 2,390 बुजुर्गों के खातों के स्थान पर फर्जी खातों में रकम भेजी गई थी। समाज कल्याण विभाग ने अब प्रभावित बुजुर्गों से आधार लिंक आधारित बैंक खाता संख्या मांगी है। लाभार्थियों ने संबंधित दस्तावेज समाज कल्याण विभाग में जमा करना शुरू कर दिए हैं।
समाज कल्याण विभाग में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार के डोंगल का इस्तेमाल करके 2,390 लाभार्थियों के बैंक खातों को बदलकर फर्जी खातों में धनराशि भेज दी गई थी। मामले ने जब तूल पकड़ा तो राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले की विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि समाज कल्याण अधिकारी ने निजी कर्मचारी सूरज, विशाल और खुशाल की मदद लेकर अपने डोंगल के माध्यम से खातों के नंबर बदलकर दूसरे खातों में रकम भेजी थी। वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने इस मामले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। शासन ने प्रभावित लाभार्थियों को पेंशन का लाभ देने के लिए आधार आधारित खातों को एकत्र करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
-
फिलहाल अभी तीन माह की मिलेगी पेंशन
प्रभावित बुजुर्गों की करीब नौ-नौ माह की पेंशन को दूसरे खातों में भेजा गया है। इस हिसाब से करीब 2.52 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। जिन फर्जी खातों में रकम भेजी गई थी, उनको सीज कर दिया गया है। उन खाताधारकों से रिकवरी की जा रही है। अब तक मात्र 20 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। वसूली की गई रकम को सरकरी कोष में जमा किया जा रहा है। फिलहाल अभी चालू वित्तीय वर्ष की पेंशन प्रभावित खाताधारकों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि पहले तीन महीने की पेंशन भेजी जाएगी।

-
प्रभावित लाभार्थियों को पेंशन भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाभार्थियों का आधार आधारित खाता संख्या मांगी गई है। खाते के अपडेट होते ही मुख्यालय से उनके खाते में पेंशन भेज दी जाएगी।
- वंदना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed