फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PCA Jalalabad won thanks to a fighting innings from Vikas.

Shahjahanpur News: विकास की जुझारू पारी से जीता पीसीए जलालाबाद

Sun, 04 Jan 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
PCA Jalalabad won thanks to a fighting innings from Vikas.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में शाट लगाते विपिन। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। एलीट विंटर कप में पीसीए जलालाबाद ने एसएससीए को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। विकास ने जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


एसएस कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर एसएससीए पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज दया सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 31 गेंदों में 74 रन बनाए। उन्होंने सात छक्के भी लगाए। दीपक ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए।
पीसीए जलालाबाद के गेंदबाज युवराज ने चार, अभय और यश ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीसीए जलालाबाद की टीम ने 23.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रुद्र ने 48 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। युवराज ने 34 रन बनाए, जबकि विकास ने दबाव के क्षणों में 24 गेंदों पर 34 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
विज्ञापन

एसएससीए के गेंदबाज दीपक ने तीन, अमन ने दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शानदार संघर्ष के लिए दीपक को फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंपायरिंग दीपांशु और रोहित तो स्कोरिंग अंश, पवन और सिद्धार्थ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शाहजहांपुर क्रिकेट लीग : क्राउन क्लब ने मारी बाजी
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में चल रही शाहजहांपुर क्रिकेट लीग में क्राउन क्लब ने राॅयल स्टार को 72 रनाें से हरा दिया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्राउन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। बल्लेबाज विपिन ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। इरफान ने 24 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्टार के गेंदबाज विपिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्टार की टीम 20 ओवर में 83 रन ही बना सकी।
शिखर ने 22 और अनुराग ने 24 रन बनाए। क्राउन क्लब के गेंदबाज नईम ने दो विकेट प्राप्त किए। मैच के अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा थे। स्कोरर आकाश रहे। मैन ऑफ द मैच विपिन को चुना गया। संवाद

--
एनपीएल टूर्नामेंट : रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स एक विकेट से विजयी
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मैदान पर चल रहे निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट में शुरू हुए लीग मैचों के तहत शनिवार को निगोही रॉयल्स और निगोही नाइटराइडर्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच के आखिरी ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करके रॉयल्स ने नाइटराइडर्स को एक विकेट से हरा दिया ।
टॉस जीतकर रॉयल्स ने गेंदबाजी का निर्णय किया। नाइटराइडर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से अजीम खां और सवि ने 31-31 रनों की पारियां खेलीं। आमिर खान ने भी 17 रनों का योगदान दिया। रॉयल्स की ओर से रवींद्र कुमार और शोभित द्विवेदी ने घातक गेंदबाजी की। रवींद्र ने चार ओवर में मात्र 24 और शोभित ने 20 रन देकर क्रमश: दो-दो विकेट लिए।



136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रॉयल्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने एक समय मात्र 93 रनों पर अपने नौ विकेट गंवा दिए। ऐसा लग रहा था कि नाइटराइडर्स मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन रवींद्र कुमार ने पहुंचते ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने मात्र 26 गेंदों पर छह छक्के जड़कर 50 रन की तूफानी पारी खेली।

उन्हें निचले क्रम पर हिमांशु (13 रन नाबाद) का भी अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर 19.1 ओवर में टीम को जीत दिला दी। नाइटराइडर्स की ओर से बाबू हरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। अरहम कुन्नू ने भी दो विकेट लिए। रवींद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में शाट लगाते विपिन। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में शाट लगाते विपिन। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed