{"_id":"58727f634f1c1b1b75ba7d2a","slug":"paytm-service-for-donations-to-religious-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान के लिए धार्मिक स्थलों में पेटीएम सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दान के लिए धार्मिक स्थलों में पेटीएम सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस पेमेंट/दान के लिए शहर के धार्मिक स्थलों में न सिर्फ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बल्कि पेटीएम से ये स्थल लैस किए जा रहे हैं। इस कार्य को अंजाम देने के लिए वंदना एक्सक्लूसिव के स्वामी संजय अग्रवाल मुहिम चलाए हुए हैं। केंद्र सरकार या यूं कहें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के बाद कैशलेस पेमेंट लेने के लिए जहां दुकानदारों ने स्वाइप मशीन और पेटीएम का प्रयोग करना शुरू कर दिया है, वहीं धार्मिक स्थलों पर भी यह योजना चलाई जाने लगी है। इस कड़ी में पुराना जिला अस्पताल के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, शहर के सबसे बड़े टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में ई-पेमेंट के लिए यानी दान-दक्षिणा के लिए पेटीएम सिस्टम लागू किया गया। शनिवार को सरायकाइयां की गोशाला में भी यह योजना शुरू की गई। संजय अग्रवाल का साथ व्यवसाई सुभाष अरोरा भी दे रहे हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए एक मोबाइल सेट भी गिफ्ट किया। रविवार को तेल टंकी मार्ग स्थित गुरुद्वारा कुटिया साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेटीएम व्यवस्था शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को पेटीएम से दान देने की प्रक्रिया समझाई और इसके माध्यम से दान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। गुरुद्वारा के प्रधान गुरबख्श सिंह तथा प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अब सीधे गुरुद्वारा के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से दान दे सकते हैं। इस अवसर पर रामचंद्र सिंघल, अशोक अग्रवाल, हरिकिशोर गुप्ता, रामचंद्र खंडेलवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुभाष अरोरा, वीरेंद्र सिक्का, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, पूरन सिंह, रोमी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन