फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pay special attention to sports and smart classes: DIOS

खेल व स्मार्ट क्लास पर दें विशेष ध्यान : डीआईओएस

Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to sports and smart classes: DIOS
इस्लामिया इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए बृहस्पतिवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें समग्र शिक्षा की योजनाओं को छात्र हित में लागू करने, खेल व स्मार्ट क्लास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने समग्र शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की विद्यालयवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को विभिन्न मदों में मिलने वाली धनराशि का अधिकतम उपयोग छात्रहित में किया जाए। वार्षिक अनुदान, लघु मरम्मत, साफ-सफाई, सुरक्षा और इको क्लब जैसी योजनाओं को प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, स्वच्छ परिसर बनाए रखने व आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का प्रतिदिन शिक्षण कार्य में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाए। उपलब्ध खेल सामग्री का विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप उपयोग कराया जाए। उन्होंने माना कि विभाग के पास शिक्षकों की कमी है। कुछ शिक्षक जल्द ही मिलने वाले हैं, जिससे कमी की भरपाई हो सकेगी। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक राजन प्रजापति ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, अमीर सिंह, अयूब खां, शाइस्ता नसीम, पूनम रानी, अनुपमा मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed