{"_id":"4039faf93bb4f16e0aac4d7549d59683","slug":"pawale-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवेल दंपति का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवेल दंपति का जन्मदिन मनाया
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट्स गाइड के जन्मदाता लॉर्ड वेडेन पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी पॉवेल का
विज्ञापन
जन्मदिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउड
गाइड कार्यालय में पॉवेल दंपति के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सबसे
पहले सैल्यूट करके कैडेट्स ने स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा पर चलने के संकल्प को
दोहराया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्काउट्स और गाइड ने स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, मीनारों का प्रदर्शन, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही स्काउट और गाइड ने पोलियो ड्रॉप पीने वाले बच्चों को बुलाकर लाए। इससे पहले जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने वेडेन पॉवेल के जीवन पर परिचय प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक हसीब अहमद, सुमन सक्सेना, नीलम, रामकरण, खुशबू आदि शिक्षक एवं हनी शर्मा, गौरव, अमन, अनिल, सचिन, अंजलि, निदा, मुस्कान, पूनम, आरती, सुमन, अलीना आदि मौजूद रहीं।
अकर्रा रसूलपुर में रोपे गए पौधे
ददरौल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड वेडेन पॉवेल का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान ब्लाक गाइड कैप्टन रूफिया खान ने विद्यार्थियों से कहा कि उन लोगों को वेडेन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। ब्लाक गाइड मास्टर अनंत वाजपेयी ने कहा कि स्काउट-गाइड एकदूसरे से प्रेम और सेवा करना सिखाता है। इस मौके पर नेहा निशा, सोमवती, विमलेश, सुमित और अमर को सम्मानित किया गया।