{"_id":"68a0d521f83b2df30f0de785","slug":"paving-the-way-for-reconstruction-of-bus-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150498-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त
विज्ञापन
जलालाबाद में निर्माण कार्य शुरू करने को भूमि पूजन करते विधायक। संवाद
जलालाबाद। परिवहन निगम के स्थानीय बस स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने भूमि पूजन किया। स्टेशन परिसर के कायाकल्प के लिए विधायक की पहल पर शासन ने सवा पांच करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।
शासन से स्वीकृत धनराशि से पुराने भवन की जगह नया आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। साथ ही बसों को खड़ा करने की स्थायी व्यवस्था होगी और पूरे परिसर में सीसी कैमरे समेत पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा।
स्टेशन के कायाकल्प के तहत परिसर में लाइट, पानी, शौचालय समेत यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी कई अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी। निर्माणदायी संस्था सीएंडडीएस ने इसके निर्माण का ठेका बरेली की कुमार ट्रेडिंग कंपनी को दिया है।
विज्ञापन
भूमि पूजन के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर रघुवंश राम, एई नरेंद्र कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह, पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, गोपाल मोहन द्विवेदी, केशव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद