दस नेत्र रोगियों के निशुल्क होंगे आपरेशन
बता दें कि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश चंद्र सक्सेना ने 138 मरीजों की आंखों का चेकअप किया था। इनके अलावा चार ऐसे बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई, जिनका मोतियाबिंद आपरेशन होने के बावजूद उनकी आंखों में देखने की क्षमता में सुधार नहीं हुआ। इन मरीजों को पुराने जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में विस्तृत जांच के लिए रेफर किया जा चुका है। शेष मरीजों की समस्या का विश्लेषण करने के बाद दस अन्य बुजुर्ग रोगियों को आपरेशन योग्य पाया गया।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सक्सेना के अनुसार लेंस सहित निशुल्क आपरेशन के लिए जयपाल सिंह, रामप्रकाश, भगवान देवी, बालक राम, शिवरानी, दीप सिंह, ज्वाला देवी, कृष्णावती, सुशीला देवी और बचन्ने का चयन किया गया है। इन सभी की आयु 62 से 75 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों की सोमवार को पुराने जिला अस्पताल की नेत्र चिकित्सा इकाई में सुबह नौ से दोपहर दो बजे के बीच विस्तृत जांच की जाएगी। मंगलवार को नए जिला अस्पताल में आपरेशन किए जाएंगे।
सिंधौली सीएचसी पर मंगलवार को लगेगा नेत्र शिविर