फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients in the scorching heat The district hospital Full

भीषण गर्मी में मरीजों से जिला अस्पताल फुल

Sun, 10 May 2015 12:18 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patients in the scorching heat The district hospital Full
भीषण गर्मी में मरीजों से जिला अस्पताल भर गया है। मरीजों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों का मामूली बीमारियों का इलाज न करके उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जिससे जिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में तीन सौ बेड हैं। जिसमें सौ बैड महिला अस्पताल के लिए हैं। आम दिनों में रोजना 40 से 50 मरीजों के भर्ती होते हैं, जबकि 20 से से 25 मरीजों की छुट्टी भी हो जाती है। गर्मी का सीजन शुरू होने की वजह से अस्पताल में डायरिया, पेट से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले तीन-चार दिनों में औसतन 70 से 80 मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिससें जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन को मरीजों को भर्ती करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के  अस्पताल में भर्ती मरीजों की जल्दी छुट्टी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी में नहीं मिलती दवाई
ग्रामीण क्षेत्र में बनी सीएचसी और पीएचसी में सरकारी डॉक्टर तैनात है। सब जगह दवाई भी उपलब्ध है, लेकिन वहां के डॉक्टर मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर देते है। मामूली बुखार, डायरिया और पेट दर्द की दवाई भी नहीं देना चाहते है। मामूली घायल लोगों को भी जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। जिससें जिला अस्पताल पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस का भी होता है दुरुप्रयोग
हादसे में मामूली रूप से घायल हुए लोगों का सीएचसी और पीएचसी पर भी इलाज हो सकता है, लेकिन यहां से मरीजा को रेफर करके 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।


अस्पताल में लगातार बैड भरे चल रहे है। मरीजों को संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी और पीएचसी पर मामूली बीमारियों का इलाज नहीं होने की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
- डॉ. यूपी सिन्हा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed