फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patchwork claims proved false, potholes did not reduce

Shahjahanpur News: पैचवर्क के दावों का निकला दम, गड्ढे नहीं हुए कम

Thu, 02 Oct 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Patchwork claims proved false, potholes did not reduce
नगर निगम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कराया था सर्वेक्षण, खामियाजा भुगत रहे लोग
विज्ञापन

बरेली। एक तरफ जहां शासन और प्रशासन की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के दावे किए जाते हैं, वहीं जमीनी स्तर पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले में अधिकांश इलाकों में सड़कें टूटी पड़ी और गड्ढों की वजह से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। श्यामगंज से सेटेलाइट मार्ग और पुराना बस अड्डा से नावल्टी सिनेमा मार्ग पर पैचवर्क अभियान के दावों का दम निकल गया है। शनिवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो कई सड़कों पर सफर जोखिम भरा नजर आया है।
बारिश के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम के अवर अभियंताओं ने वार्डवार सर्वेक्षण किया था, जिसमें अधिकतर सड़कों पर गड्ढे मिले थे। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए तीन सितंबर से अभियान छेड़ा गया। शासन स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा हो रही है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। लोग खामियाजा भुगत रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार चेत नहीं रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


ये हैं हालात
अशरफ खां छावनी में आंबेडकर पार्क से बड़ी मस्जिद तक की सड़क बनी, लेकिन नालियों पर स्लैब नहीं है। आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने पार्षद और नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज की आंचल कॉलोनी में सड़क पर गड्ढा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम का निर्माण विभाग नहीं चेता तो लोगों ने खुद ईंट पत्थर लगाकर लकड़ी लगा दी, ताकि दूर से खतरा दिखे और लोग गिरने से बच जाएं।
पुराना बस अड्डा से नावल्टी सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन धंसने से सड़क टूटी है। यह एक महीने से ठीक नहीं हुई। इस व्यस्ततम मार्ग पर दस हजार से अधिक लोग गुजरते हैं।
श्यामगंज चौराहे के करीब ही मुख्य मार्ग पर बारिश होने से गड्ढे हो गए थे। अब तक नगर निगम की टीम पैचवर्क करने नहीं पहुंची, जबकि दावा है कि शहर में पैचवर्क चल रहा है।

--
अगर किसी ठेकेदार की वजह से सड़क और नाली का काम अधूरा है तो संबंधित जेई से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करेंगे। गड्ढा मुक्ति का अभियान जारी है। कई सड़कों को ठीक कराया गया है जो सड़कें छूट गईं। उन पर भी काम होगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
--
सड़क की नाली पर पुलिया और स्लैब न होने से कई बार लोग गिरे हैं। नगर निगम में शिकायत पर भी कोई असर नहीं है। - सुमन भारती, छावनी अशरफ खां
मैं तो यही चाहता हूं कि जो सड़कें अधूरी हैं और जहां पर ठेकेदार लापरवाही कर रहे हैं वहां पर जिम्मेदारी तय की जाए और काम पूरे कराए जाएं। - सर्वेश कुमार, छावनी अशरफ खां

सड़क आधी बनाकर छोड़ दी, रोजाना दो तीन ई-रिक्शा पलट जाते हैं। इतने बड़े-बड़े अधिकारी आते हैं उन्हें दिखता नहीं है। फिर कैसे माना जाए कि संवेदनशीलता है। - विक्की मित्तल, कोतवाली के सामने वाला मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed