फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   passport and visa in custdy

तब्लीगी जमातियों के पासपोर्ट वीजा जब्त, होंगे निरस्त

Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
passport and visa in custdy
शाहजहांपुर। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि थाईलैंड के रहने वाले लोगों के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। इनके वीजा निरस्तीकरण के लिए संस्तुति करके रिपोर्ट भेजी जा रही है। अभी यह सभी लोग क्वारंटीन में हैं, इसलिए आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध की तलाश को बनाई गईं 20 टीमें
थाईलैंड के युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनसे मिलने वाले संदिग्ध कोरोना की तलाश के लिए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने 20 टीमें बनाई हैं। उन्होंने बताया कि इन टीम को तीन किलोमीटर का एरिया दिया गया है। जो डोर-टू-डोर जाकर लोगों से बात करेंगे और कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर जांच कराएंगे। इसके अलावा लोगों को घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

संवेदनशीलता को समझें, लॉकडाउन का करें पालन
अभी तक अपने जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था लेकिन शुक्रवार को थाईलैंड के युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिले में संवेदनशीलता बढ़ गई है। इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें, ताकि कोरोना से आसानी से लड़ा जा सके। घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। आपस में दूरी का जरूर ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
जिला कारागार से छोड़े गए 59 बंदी
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार से शुक्रवार को 59 बंदी रिहा कर दिए गए। यह जानकारी जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह वह बंदी जिनको को अधिकतम सात साल की सजा हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed