फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers will soon be able to travel in e-buses with One UP One Card

One UP One Card: इस कार्ड से ई-बसों में सफर कर सकेंगे यात्री, शाहजहांपुर में जल्द शुरू होगी ये सुविधा

Sun, 15 Oct 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

वन यूपी वन कार्ड के माध्यम से यात्री किराये का भुगतान कैशलेस कर सकेंगे। कार्ड के माध्यम से टिकट खरीद करने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यह कार्ड प्रीपेड होगा और निशुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन
Passengers will soon be able to travel in e-buses with One UP One Card
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-बसों में सफर करने के लिए अब जेब में नकद धनराशि होने की जरूरत नहीं है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से वन यूपी वन कार्ड जारी किया गया है। इसको प्रीपेड की तरह एक बार रिचार्ज करवाकर ई-बस में सफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए नगरीय परिवहन की बसों में किराये के कैशलेस लेनदेन के लिए डिजिटल कार्ड ‘वन यूपी वन कार्ड’ की लाचिंग की गई है। यह जल्द ही शाहजहांपुर में चलने वाली ई-बसों में भी लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली सेंट्रल जेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना, कल कोर्ट में है पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्ड के माध्यम से यात्री किराये का भुगतान कैशलेस कर सकेंगे। कार्ड के माध्यम से टिकट खरीद करने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यह कार्ड प्रीपेड होगा और निशुल्क दिया जाएगा। जोकि बस में कंडक्टर से तथा बस स्टेशन में भी मिलेगा।

एक बार रिचार्ज खत्म होने पर ऑनलाइन रिचार्ज की व्यवस्था रहेगी। इसे भविष्य में नेशनल मोबिलिटी कार्ड के आने पर उससे संबद्ध किया जाएगा।

25 ई-बसों का हो रहा संचालन
शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 25 ई-बसों को शहर के अंदर और बाहर चलाया जा रहा है। भविष्य में 50 ई-बसें और बढ़ेंगी। इनका संचालन दूसरे स्थानों पर भी किया जाएगा। हरदोई रूट पर भी ई-बस चल सकती हैं। हालांकि पहले भी इस रूट पर बसें चलाई गईं थीं, लेकिन यात्री कम होने के कारण बंद करनी पड़ीं।

छूट का फायदा
ई-बस संचालन प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि इस कार्ड में 10 प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान किया गया है। महिलाओं और विद्यार्थियों को अलग से और ज्यादा छूट प्रदान की जा सकती है। इसका फायदा उन्हें मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed