{"_id":"6817c0c8c11012e3e6069784","slug":"pasgwan-won-the-tournaments-inaugural-match-by-defeating-nai-basti-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-143107-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पसगवां ने नई बस्ती को हराकर जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पसगवां ने नई बस्ती को हराकर जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुर्रिया कलां के बांसखेड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट खेलते खिलाड़ी। संवाद
कुर्रियाकलां। बांसखेड़ा गांव के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो गया। उद्घाटन मैच नई बस्ती को हराकर पसगवां की टीम ने अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट की पहली गेंद रोहित प्रताप राणा उर्फ गोलू प्रधान ने खेलकर मैच का शुभारंभ किया। बाद में दोनों टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। नईबस्ती की टीम के कप्तान रजनीश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पसगवां की टीम ने बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 151 रन बनाए। दूसरी पारी खेलनी उतरी नईबस्ती की टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विजेता टीम के खिलाड़ी हिमांशु ने 43 रन बनाने के साथ दो विकेट भी झटके। इसी टीम के सलमान ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर 62 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। नईबस्ती की तरफ से सौरभ ने 35 रन बनाने के साथ एक विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सत्यवीर सिंह, श्याम मोहन, दुर्गेश सिंह, लालू सिंह, अमित यादव आदि मैदान पर मौजूद रहे।