फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Partition period reminds us of our hardships: Aparna

कष्टों की याद दिलाता है विभाजन का दौर : अपर्णा

Fri, 15 Aug 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Partition period reminds us of our hardships: Aparna
तिलहर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं  आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद
तिलहर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि विभाजन का दौर अनेक भारतीयों के कष्टों की याद दिलाता है। विभाजन में लाखों परिवार विस्थापित हुए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य सामाजिक विभाजन एवं वैमनस्यता को दूर कर एकता, सामाजिक सद्भाव व मानव सशक्तीकरण की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कहा कि 14 अगस्त की रात में जो हुआ, वह कांग्रेस और नेहरू की देन है। बोलीं : भाजपा की सरकार में लोगों को न्याय मिला हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा कि यह दिवस उन भारतीय लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिन्होंने विभाजन के कारण अपनों को खोया। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी ईश्वर चंद अरोरा ने बताया कि उनका परिवार पाकिस्तान से 14 अगस्त की रात में अपनी तीन सौ एकड़ जमीन छोड़कर भारत आया था। इस बीच आयोग की उपाध्यक्ष ने आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर मूर्ति और शहीद कुटीर पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कश्यप, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।


--

‘विभाजन का घाव समय भी नहीं भर पाया’
शाहजहांपुर। भाजपा के महानगर कार्यालय में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बरेली से आए वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद ने कहा कि विभाजन की विभीषिका केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के हृदय पर लगा ऐसा घाव है, जिसे समय भी पूरी तरह नहीं भर पाया है। वर्ष 1947 के भारत-पाक विभाजन की त्रासदी को सहन करने वाले जसवंत सिंह भंडारी, किशन लाल छाबड़ा, प्रेम प्रकाश नारंग, विजय तुली ने अनुभव बताए। सांसद अरुण सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, श्रीदत्त शुक्ला, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

--

भारत को अखंड बनाने का संकल्प दिलाया
विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम निजी स्कूल में हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कार्यकर्ताओं को भारत को पुनः अखंड बनाने व भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक एकता को पुनःस्थापित करने का संकल्प दिलाया। अभिनव ओमर की अध्यक्षता व धर्मेंद्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश, सह मंत्री प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद



--

पंजाबी महासभा ने पुरखों की याद में जलाई मोमबत्ती

शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की ओर से टाउन हॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं के समक्ष मोमबत्ती जलाकर बुजुर्गों को याद किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियां जलाईं। महासभा के अध्यक्ष लाजपत राय बतरा ने बताया कि 14 अगस्त 1947 की रात धोखे से लोगों को मार दिया गया। महामंत्री सुनील गुप्ता ने पुण्य आत्माओं को याद किया। कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुलाटी, रोमी आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय तुली, सुरेंद्र सेठी, प्रेम नारंग, विजय मल्होत्रा, पवन ग्रोवर आदि मौजूद रहे। संवाद

तिलहर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं  आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद

तिलहर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं  आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद

तिलहर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं  आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद

तिलहर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं  आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article