फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parshuram's city celebrated Ramotsav

Shahjahanpur News: परशुराम की नगरी ने मनाया रामोत्सव

Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Parshuram's city celebrated Ramotsav
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान परशुराम की जन्मस्थली माने जाने वाला शाहजहांपुर रामोत्सव में रम गया। पग-पग उत्सव की झलक साफ दिख रही थी। हर भक्त उल्लास में डूबा नजर आया। घरों से लेकर मंदिर तक श्रद्धा और आस्था का समंदर उमड़ता नजर आया।
विज्ञापन

मान्यता है कि शाहजहांपुर के जलालाबाद में भगवान परशुराम ने अवतार लिया था। सोमवार को शाहजहांपुर रामलला के उत्सव में रंगा नजर आया। रविवार को ही रामभक्तों ने घरों को झालरों से सजा लिया था। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में भक्ति के रस में पगे श्रद्धालु पहुंचने लगे। अपने आराध्य के दर्शन के बाद प्रसाद चढ़ाया। तमाम श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान श्रीराम के नाम व्रत रखा।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शायद ही ऐसा कोई मार्ग बचा हो जहां जय श्रीराम-जय सीताराम का उद्घोष करते युवा, बुजुर्ग, महिलाएं न गुजर रहे हों। भंडाराें का आयोजन किया गया। लोगों ने अयोध्या में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। कई श्रद्धालु मंदिर में रामलला के विराजमान होने का दृश्य देखकर भावुक हो गए। शाम ढलते ही आतिशबाजी के और घर-मंदिर में कतारबद्ध जलते दीपों के दृश्य ने दो महीने बाद ही दीपावली जैसा वातावरण तैयार कर दिया। दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और रामायण पाठ ने भक्ति के रस में सभी को भिगो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed