फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parking system fails, causing traffic jams in the market

Shahjahanpur News: पार्किंग व्यवस्था फेल, बाजार में लग रहा जाम

Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Parking system fails, causing traffic jams in the market
कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेतरतीव खड़ी बाइकों के कारण लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम ने लाखों रुपये खर्चकर मुख्य बाजारों में दुकान के बाहर रेलिंग लगाई। इसके बाद भी दुकानों के बाहर वाहन खड़े होना बंद नहीं हुए हैं। वाहनों से सड़क घिरी होने के चलते त्योहारी सीजन में मुख्य मार्गों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


कचहरी रोड पर कलक्ट्रेट के सामने सड़क के सामने दोनों तरफ बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं, जबकि सड़क से दिन भर अधिकारी निकलते हैं। यहां पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार दोपहर में यहां पर फिर जाम लग गया। मरीज को ले जा रही एक एबुलेंस जाम में फंस गई।
विज्ञापन


काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही। एक होमगार्ड ने काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकलवाया। पंखी चौराहा से लेकर बहादुरगंज होते हुए घंटाघर तक सड़क पर तीन और चार पहिया वाहनों को घुसने की इजाजत नहीं है। इसके बाद भी यहां पर ई-रिक्शा घुस जाते हैं। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से बाजार में जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। घंटाघर रोड पर मशीनरी मार्केट में बैंक के पास काफी संख्या वाहन में खड़े हुए दिखाई दिए। इसकी वजह से राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

--

लोग पार्किंग में नही खड़ा करते वाहन

नगर निगम की ओर से कचहरी ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाई गई है। यहां पर तीन-चार कारें खड़ी दिखाई दीं, एक भी दो पहिया वाहन नहीं मिला। यही हाल जेल के पीछे बनी पार्किंग का दिखाई दिया। यहां पर दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। यहां पर यातायात पुलिस भी तैनात है। इसके बाद भी लोग बाजार में वाहन खड़े करते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है।


--सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में डीएम ने निर्देश दिए थे कि कचहरी रोड पर खड़े होने वाले दो पहिया वाहनों के लिए बीएसए कार्यालय के पास जर्जर भवन में पार्किंग बनाई जाएगी। व्यापारियों से बात की जाएगी कि वे वाहनों को दुकानों के बाहर न खड़े होने दे। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। यातायात पुलिस को भी सक्रिय किया जाएगा।


- संजय कुमार, सीओ यातायात

कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेतरतीव खड़ी बाइकों के कारण लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेतरतीव खड़ी बाइकों के कारण लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेतरतीव खड़ी बाइकों के कारण लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेतरतीव खड़ी बाइकों के कारण लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed